झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से वांटेड चल रहा कुख्यात नक्सली योगेंद्र गंझू आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उस पर सुरक्षा बलों के खिलाफ कई बर्बर घटनाओं में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं, जिनमें एक घटना में उसने जवान का पेट चीरकर बम प्लांट किया था। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था।
पुलिस ने योगेंद्र के साथ तीन अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में मुकेश गंझू, राजकुमार नाहक और मनु गंझू शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा बनाई गई विशेष टीम के अभियान में हुई।
गुप्त सूचना के आधार पर खलारी थाना क्षेत्र के बक्सी बंगला चट्टी नदी इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। चारों नक्सली मौके पर ही दबोच लिए गए।
TAGGED:
Crime News, Jharkhand