छतरपुर व नौडीहा बाजार में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल शिविर, प्रमाण पत्र किए जाएंगे निर्गत

छतरपुर (पलामू) – अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर की ओर से जिले के दो प्रखंडों – नौडीहा बाजार एवं छतरपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योग्य बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह शिविर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पलामू के आदेशानुसार आयोजित किया जा रहा है।शिविर की तारीखें और स्थान निम्नलिखित हैं:

नौडीहा बाजार तारीख: 16 एवं 17 जुलाई 2025 स्थान: प्रखंड कार्यालय परिसर

टीम: डॉ मो. रजी (चिकित्सा पदाधिकारी), एवं प्रवीण कुमार GNM

छतरपुर तारीख: 16 एवं 17 जुलाई 2025 स्थान: प्रखंड कार्यालय परिसर

टीम: 16 जुलाई को डॉ. मनोज कुमार दास. (चिकित्सा पदाधिकारी), प्रकाश राय MPW एवं 17 जुलाई को डॉ. मृत्युंजय सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी), प्रकाश राय MPW

इस शिविर के माध्यम से पात्र दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र निर्गत कर लाभान्वित किया जाएगा। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में समय पर लाएं।

जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह पहल विशेष रूप से उन बच्चों के लिए है, जिन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रमाण पत्र के बिना नहीं मिल पा रहा है।

20250716 134057
Share This Article