पलामू में मानसून की मार, किसान बुआई को लेकर परेशान

पलामू, झारखंड: झारखंड के पलामू जिले में इस बार मानसून का मिजाज राजधानी रांची जैसा ही बना हुआ है। लगातार हो रही अनियमित और कभी-कभी भारी बारिश के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में अब तक मक्का की बुआई का काम समय पर शुरू नहीं हो पाया है।

बारिश की मार से मक्के की खेत गिला हो जा रहा है, जिससे किसान खेत में उतरकर बुआई नहीं कर पा रहे हैं। और धान की रोपाई के लिए लगभग सभी जगह बिहन भी तैयार नहीं हुई है जो कि धान रोपाई का काम शुरू कर सके, मौसम के इस बदले मिजाज ने खेती-किसानी को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आमतौर पर जुलाई के पहले सप्ताह तक मक्का की बुआई पूरी हो जाती है, लेकिन इस बार अभी तक आधे से ज्यादा खेत खाली पड़े हैं।

पलामू जिले में खेती मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर है, ऐसे में मानसून की यह अनियमितता किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। अगर अगले कुछ दिनों में मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो उत्पादन पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंसबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली खेती कौन सी है?

Share This Article